
पाकिस्तानी सरकार ने टिड्डी की बढ़ती तादाद को काबू करने के लिए हवाई जहाज से एंटी टिड्डी स्प्रे किया है. यहां तक कि पाकिस्तान सरकार ने मीरपुर जिले के एयरपोर्ट पर कई जहाज भी इसके लिए तैनात किए हैं. बताया जा रहा है कि टिड्डी के कारण पाकिस्तान में फसलें बर्बाद हो रहीं हैं. किसानों को इस कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
