
आज 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2019 के लिए थीम क्लाइमेट एक्शन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में योग किया. पीएम मोदी के साथ रांची के प्रभात तारा मैदान में करीब 35 हजार लोगों ने योग किया. आज देश भर में लगभग 13 करोड़ लोग अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.
