
फैंस के लिए गुडन्यूज है. अब फैंस कुछ बदलाव के साथ एवेंजर्स: एंडगेम फिल्म को दोबारा पर्दे पर देख सकते हैं. एवेंजर्स: एंडगेम साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. फिल्म की रिलीज से पहले ही जबरदस्त माहौल था और रिलीज के बाद मूवी उम्मीदों पर खरी भी उतरी. रिकॉर्डतोड़ कमाई कर फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. भारत में भी मूवी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.
