
बॉलीवुड में डेढ़ दशक बिता चुके शाहिद कपूर एक सोलो 100 करोड़ की तलाश में हैं और कबीर सिंह के साथ ही उनकी ये तलाश खत्म भी हो सकती है. कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और राजकुमार राव जैसे सितारों के बढ़ते स्टारडम के बीच शाहिद 100 करोड़ क्लब में शामिल होना पसंद करेंगे. 21 जून को रिलीज़ होने जा रही कबीर सिंह का पहला रिएक्शन आ गया है. मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक ट्वीट में कहा कि ये शाहिद कपूर की अब तक की बेस्ट फिल्म है. उन्होंने लिखा, “कबीर सिंह एक मस्ट वॉच फिल्म है. ये शाहिद कपूर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. बेहद शानदार. और कियारा आडवाणी क्या बात है. ये बेहद ट्रिपी फिल्म है. ऑडियन्स पागल होने वाली है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर हर सीन में फिट बैठता है. संदीप रेड्डी वांगा ने बेहतरीन डायरेक्शन किया है.”
