
फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा योग दिवस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हर बार की तरह इस बार भी शिल्पा ने बड़ी संख्या में लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए अलग अलग जगह पर योगा के सेशंस में हिस्सा लिया है. शिल्पा शेट्टी ने सूरत (गुजरात) में योगा सेशन में भाग लेकर तीन हजार से ज्यादा लोगों को योग के टिप्स दिए थे. शिल्पा ने सूरत में हुए सेशन का वीडियो शेयर किया है.
