
अमिताभ बच्चन बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. ब्रह्मास्त्र, चेहरा के बाद बिग बी ने अपकमिंग फिल्म गुलाबो सिताबो की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म की शूटिंग के लिए अमिताभ बच्चन लखनऊ में ही हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी. कहा जा रहा है कि बिग बी 1 महीने तक लखनऊ में रहेंगे.
