टाटा स्काई ने 6 महीने की वैधता वाला पैक पेश किया: डीटीएच

डीटीएच कंपनियां लंबी वैधता वाले प्लान लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में टाटा स्काई ने एक 6 महीने की वैधता वाला पैक पेश किया है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा स्काई के इस पैक की शुरुआती कीमत 2,007 रुपये है। बता दें कि टाटा स्काई ने हाल ही में अपनी मल्टी टीवी प्लान बंद करने और इसकी जगह पर रूम टीवी सर्विस शुरू करने की घोषणा की है।