
रेकजाविक के हवा की गुणवत्ता 87.50 है. यानी शुद्धता के नजदीक. दुनिया के सबसे साफ शहरों में एक रेकजाविक में प्रदूषण एकदम नहीं है.
आर्कटिक की ठंडी हवाओं के बीच यहां के लोग गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों जैसे जियोथर्मल एनर्जी का ज्यादा उपयोग करते हैं. इसी से शहर के 90% बिजली और गर्मी प्रदान करने वाला सिस्टम चलता है.
