
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण की शुरुआत में सभी सांसदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार जाति-धर्म से मुक्त होकर काम करेगी। उन्होंने तीन तलाक, हलाला जैसी कुप्रथाओं को खत्म करने के लिए सांसदों का सहयोग मांगा। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को गरीबों, किसानों और जवानों के लिए समर्पित बताया।
![]()