विश्व योग दिवस, मूर्तियां सिखाएंगी सूर्य नमस्कार: प्रयागराज

विश्व योग दिवस को कुंभ के शहर प्रयागराज में ख़ास अंदाज़ में मनाए जाने की तैयारी की गई है. यहां लोगों को सूर्य नमस्कार की बारह मुद्राओं का अभ्यास कोई योग टीचर नहीं, बल्कि फाइबर से ख़ास तौर पर तैयार की गई मूर्ति कराएंगी. कमल के फूल के प्रतीक पर तैयार कराई गई चालीस फिट गोलाई की इस मूर्ति को बंगाल के बारह कलाकारों ने तकरीबन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद तैयार किया है. योग पर आधारित यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति होगी, जिसका औपचारिक अनावरण चौबीस जून को यूपी के गवर्नर राम नाइक करेंगे.