डीजल की कीमत में 6 पैसे तक की कटौती: 3 दिन बाद

गुरुवार को डीजल के दाम में एक बार फिर कटौती दर्ज की गई. तेल कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 6 पैसे की कटौती की है. नई कटौती के बाद दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 63.78 रुपये, 65.70 रुपये, 66.87 रुपये और 67.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. अगर पेट्रोल की बात करें तो भाव लगातार चौथे दिन स्थिर रहे. चारों महानगरों में पेट्रोल के भाव पूर्ववत क्रमश: 69.93 रुपये, 72.19 रुपये, 75.63 रुपये और 72.64 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.