रेल मंत्रालय के 100 दिन के एजेंडे में कुल 11 प्रस्ताव

रेल मंत्रालय की दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से हावड़ा जैसे व्यस्त रूट पर यात्रा के समय में पांच घंटे से ज्यादा तक की जबरदस्त कमी आ सकती है. रेलवे करीब 14,000 करोड़  रुपये के निवेश से अगले चार साल में बुनियादी ढांचे पर निवेश की बड़ी योजना पर काम करेगा. इस योजना पर काम शुरू करना रेलवे के 100 दिन के एजेंडे में शामिल है.