सौरव गांगुली: शिखर धवन के बाहर होने से टीम इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ेगा

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप में इस समय सबसे मजबूत टीम लग रही है. वह शिखर धवन के चोट के कारण बाहर होने से हैरान नहीं हैं. धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंगूठे में चोट लग गई थी. बीसीसीआई ने धवन के टूर्नामेंट के बाकी के मैचों के लिए उपलब्ध न होने की पुष्टि कर दी है.