
सुपरस्टार करीना कपूर खान ने फिटनेस से जुड़े कई मिथकों को तोड़ा है. करीना ने ना केवल लोगों को फिटनेस गोल्स दिए हैं बल्कि साबित किया है कि अगर प्रॉपर तरीके से खाया जाए तो घर पर बनने वाली किसी भी चीज़ को दरकिनार करने की ज़रूरत नहीं है और रोजमर्रा की चीज़ों द्वारा भी स्लिम और ट्रिम हुआ जा सकता है. करीना पिछले कुछ समय से सेलेब्रिटी न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर को फॉलो कर रही हैं. दिवेकर का मानना है कि घर का खाना एक फिट और हेल्दी बॉडी के लिए जरूरी है. फिल्म ‘टशन’ में अपने स्लिम फिगर के लिए चर्चा में आईं करीना ने उन फूड्स के बारे में बात की जिन्हें आम तौर पर वजन बढ़ाने वाला माना जाता है.
