Motorola One Vision आज भारत में लॉन्च किया जा रहा

Motorola One Vision की लॉन्चिंग आज दिल्ली में एक इवेंट के दौरान की जाएगी. इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी. ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें डिस्प्ले में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. इसे सबसे पहले पिछले महीने ब्राजील में पेश किया गया था और उसके बाद दुनियाभर के कई हिस्सों में इसे उपलब्ध कराया गया है.