एअर इंडिया को बेचने की एक और कोशिश शुरू: मोदी सरकार

सरकारी विमानन कंपनी एअर इंडिया की बिक्री को लेकर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. वित्‍त मंत्रालय द्वारा तैयार किए जा रहे नए प्रस्ताव में कच्चे तेल की कीमतों और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव जैसे मुद्दों को शामिल किए जाने की भी संभावना है.