
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का विवाद जगजाहिर है. यह काफी समय से चल रहा है और थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल ही में ऋतिक की बहन सुनैना ने परिवार के खिलाफ कई बातें बोली थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनके परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसके अलावा कंगना की बहन रंगोली ने खुलासा किया था सुनैना का परिवार उसे नुकसान पहुंचाना चाहता है. अब सुजैन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख ऋतिक और रोशन परिवार को सपोर्ट किया है. उन्होंने लिखा, ”मेरा अनुभव के आधार पर और मेरे जीवन का एक हिस्सा इस परिवार के काफी करीब होने के नाते मैं सुनैना को बेहद प्यारी, केयरिंग पर्सन के रूप में जानती हूं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में हैं. सुनैना के पिता स्वास्थ्य की समस्या से गुजर रहे हैं. ऐसे में कृपया परिवार के इस कठिन समय में उनका सम्मान करें. हर एक परिवार इस तरह की चीजों से गुजरता है. मुझे यह कहने की ज़रूरत पड़ी क्योंकि मैं लंबे समय तक इस परिवार का हिस्सा रही हूं.”
