प्रियंका चोपड़ा द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक कर रही

बॉलीवुड से गायब रहने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं. देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते काफी समय से बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया था. अब उनके फैंस को उनकी अपकमिंग बॉलीवुड मूवी द स्काई इज का इंतजार है. हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तस्वीर प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक का लुक है.