
सांसद बनीं नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी कर ली है. कपल ने सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के लुक में पहली तस्वीर शेयर की है. रेड कलर के लहंगे में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं निखिल जैन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं. दुल्हन के जोड़े में नुसरत की ये पहली तस्वीर है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है.
