सरफराज की फजीहत मोटापे से: वर्ल्ड कप

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच में 89 रनों से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा. इस हार के बाद सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घेरा गया. लेकिन पाकिस्तान के कप्तान को बीच मैदान पर ही काफी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा. पाक टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस से पाकिस्तानी फैंस बहुत नाराज हैं, खासकर कप्तान सरफराज अहमद की फिटनेस से.