
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली लंदन में मस्ती के मूड में दिखे. इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को भी देखा गया. दरअसल टीम इंडिया आईसीसी विश्व कप 2019 में एक छोटे से ब्रेक पर है. विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का अगला मैच साउथैंप्टन में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ होना है.
