
अल्ट बालाजी अपने फैंस के लिए ‘रागिनी एमएम रिटर्न्स 2’ वेब सीरीज लेकर आने वाला है. वेब सीरीज के इस पार्ट में आरती खेत्रपाल, रिशिका नाग, आद्या गुप्ता, विक्रम सिंह राठौड़ और मोहित दुसेजा दिखाई देने वाले हैं. इसके साथ ही बात करें लेटेस्ट अपडेट की तो इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट में एक और मशहूर नाम शामिल हो गया है. ये नाम है एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में दिखाई दी अभिनेत्री अंतरा बनर्जी का. टेलीचक्कर की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि ‘रागिनी एमएम रिटर्न्स 2’ वेब सीरीज के लिए मेकर्स ने अंतरा को अप्रोच किया है. हालांकि इसे लेकर अंतरा की ओर से किसी भी तरह का कंफर्मेंशन नहीं दिया दिया गया है.
