
वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर की शूटिंग में बिजी हैं. अपने शूटिंग शेड्यूल के अलावा वरुण पर्सनल लाइफ के लिए भी पूरा वक्त निकालते हैं. वरुण को बुधवार को गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. वरुण धवन का एयरपोर्ट लुक काफी कूल नजर आ रहा था. ब्लू जींस ब्लैक हैट लगाए वरुण हॉलीडे मूड में नजर आ रहे थे.
