
दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्म अर्जुन पटियाला में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. फिल्म में फुकरे एक्टर वरुण शर्मा भी अहम किरदार में हैं. कॉमेडी फिल्म अर्जुन पटियाला के लुक पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. तीनों स्टार्स के अलग-अलग पोस्टर रिवील किए गए हैं. मूवी 26 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म में कृति सेनन एक पत्रकार के रोल में हैं. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कृति ने लिखा, “रिपोर्टिंग का क्रेज है, बिजली से भी तेज है. मिलिए रितु से.” बता दें कि रितु बेहद ही स्मार्ट और चालाक लड़की है.
