बीमा कंपनियों को 150 से 180 करोड़ रुपये की चपत लगी; वर्ल्ड कप

विश्वकप क्रिकेट में बारिश ने कई महत्वपूर्ण मैचों का मजा किरकिरा कर दिया है. बारिश के कारण कई मैचों को रद्द भी करना पड़ा है. इससे प्रसारण अधि‍कार हासिल करने वाली स्टार इंडिया के एड से कमाई पर चोट पड़ी है, लेकिन सबसे ज्यादा मजा खराब हुआ है बीमा कंपनियों का जिनको इस वजह से करीब 150 से 180 करोड़ रुपये की चपत लगी है.