
‘मेंटल है क्या’ की निर्माता एकता कपूर का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म किसी की भावनाओं को आहत करती नहीं दिख रही है क्योंकि इसमें मानसिक रूप से बीमार लोगों के पूरी संवेदनशीलता दिखाई गए है. कुछ मनोचिकित्सकों ने इस फिल्म के टाइटल पर आपत्ति व्यक्ति किया है और कहा है कि कंगना रानौत और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म में मानसिक रूप से बीमार लोगों का अपमान हुआ है.
