
दीपिका पादुकोण ने यहां एक चैरिटी डिनर में सुपरमॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर के साथ तस्वीर खिंचवाई, जिसमें दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं. मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सक्रिय दीपिका न्यूयॉर्क प्रेसबाइटेरियन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एन्ग्जाइटी यूथ सेंटर डिनर में शरीक हुई थीं. सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट गैब्रिएल जॉर्जियु ने इन दोनों सितारों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की. तस्वीर में ‘पीकू’ स्टार एल्बर्टा फेरेट्टी पैंटसूट और बड़े झुमके पहने नजर आ रही हैं. वहीं, केंडल नारंगी रंग की बॉडीकोन ड्रेस में नजर आ रही हैं.
