
शो ये है मोहब्बतें को लेकर दो सालों से ये चर्चा है कि इसे बंद किया जाना है. लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक ये शो अब बंद नहीं हो रहा है. शो को नए तरीके से पेश किया जाएगा. लेकिन शो को बंद करने का प्लान अब पूरी तरह से कैंसल कर दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हैं मोहब्बतें के इस सीजन को बंद किया जाएगा. इसके बाद नए सीजन में नई कहानी के साथ पुराने किरदारों के आस-पास शो को बुना जाएगा. ‘ये है मोहब्बतें’ के क्रिएटिव डायरेक्टर संदीप सिकंद ने एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में बताया, हम लोगों को भी शो बंद होने की ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है.
