युवराज ने एक फ्रीलांस के रूप से खेलने से पहले बीसीसीआई की अनुमति मांगी 

 युवराज सिंह विदेशी टी-20 लीग में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुमति चाहते हैं. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बात करते हुए इसकी पुष्टि की. अधिकारी ने कहा, ‘कई टी-20 लीग युवराज को टूर्नामेंट में खिलाने के इच्छुक हैं और युवराज ने लीग में एक फ्रीलांस क्रिकेटर के रूप से खेलने से पहले बीसीसीआई की अनुमति मांगी है.’ युवराज (37) ने पिछले सप्ताह सन्यास की घोषणा की थी.