श्लोका मेहता और आकाश अंबानी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता संग शादी खूब चर्चा में रही थीं. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं. अब श्लोका मेहता की नो मेकअप लुक तस्वीरें सामने आई हैं. श्लोका मेहता और आकाश अंबानी को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. कपल वर्ल्ड कप के लिए मैनचेस्टर में हुए भारत-पाकिस्तान मैच देख कर वापस लौटे. इस दौरान आकाश ब्लू टी-शर्ट और जीन्स में दिखें.