
माही विज प्रेग्नेंसी को जमकर एन्जॉय कर रही हैं. वहीं पति जय भानुशाली भी उनका बहुत ख्याल रख रहे हैं. माही को पैम्पर कर रहे हैं. अब कपल का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जय माही के पैर दबाते नजर आ रहे हैं. उनको फुट मसाज दे रहे हैं. वीडियो माही ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए माही ने लिखा- ऐसा पति भगवान सबको दे.
