
सुपर कंप्यूटर की एंट्री अब भारत में भी हो चुकी है. डीजीएक्स-2 नामक सुपर कंप्यूटर को जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में लगाया गया है. इससे देश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी कृत्रिम मेधा सम्बंधित प्रशिक्षण गतिविधियों को गति मिल सकती है.
