
रजनीश दुग्गल टीवी शो में भगवान कृष्ण के रूप में दिख रहे हैं. रजनीश मानते हैं कि युद्ध, ऐतिहासिकता और आध्यात्मिकता के साथ उनका पिछले जन्म का कुछ संबंध है क्योंकि ऐसी कहानियां उन्हें आकर्षित करती हैं. रजनीश इससे पहले ऐतिहासिक फिक्शन शो ‘आरंभ’ में काम कर चुके हैं और अब ‘श्रीमद भगवत महापुराण’ में भगवान कृष्ण के रूप में छोटे पर्दे पर उन्होंने वापसी की है.
