
एचएमडी ने हाल ही में भारत में नोकिया 2.2 को लॉन्च किया है जो कि दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड वन फोन है। वहीं अब कंपनी ने अपने दो स्मार्टफओन की कीमत में 2,100 रुपये तक की कटौती हुई है। कटौती के बाद अमेजन पर नोकिया 3.2, 8,150 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,410 रुपये में खरीदा जा सकता है, हालांकि नोकिया की वेबसाइट पर नोकिया 3.2 का 2GB/16GB वेरियंट 8,490 पर मिल रहा है।
