सर्सी के किरदार के लिए एक बेहतर मौत चाहती थीं: लीना हेडी गेम ऑफ थ्रोन्स

सर्सी लैनिस्टर का किरदार निभाने वालीं लीना हेडी ने टीवी शो में अपने किरदार के बारे में मन की बात कही है। दरअसल लीना का कहना है कि वो सर्सी के किरदार के लिए एक बेहतर मौत चाहती थीं। बता दें कि गेम ऑफ थ्रोन्स का आठवां सीजन खत्म हो चुका है जिसे इस सीरीज का आखिरी सीजन बताया जा रहा है।