जेट एयरवेज पर आज बड़ा फैसला आ सकता: बैंकों की मीटिंग

जेट एयरवेज के भविष्‍य पर सोमवार यानी आज अहम फैसला आ सकता है. दरअसल, जेट एयरवेज को कर्ज देने वाले बैंकों की मीटिंग होने वाली है. इस मीटिंग में एयरलाइन के भविष्‍य को लेकर मंथन होने की संभावना है. इस बीच, सप्‍ताह के पहले दिन के कारोबार में जेट एयरवेज के शेयर में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है.