
फिल्म “सुपर 30” बिहार के प्रतिभाशाली मैथमेटिशियन आनंद कुमार के ऊपर बनीं है. आनंद कुमार ने एक इंटरव्यू में अपने ऊपर बन रही फिल्म सुपर 30 के बारे में कई नए खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 9 सालों में कई बड़े डायरेक्टर और एक्टर उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए अप्रोच कर चुके हैं. लेकिन आखिर में उनपर बेस्ड फिल्म डायरेक्टर विकास बहल ने बनाई. इसमें ऋतिक रोशन, आनंद कुमार का कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं. सुपर 30 फिल्म को लेकर आनंद ने कहा, “मैं मिडिल क्लास आदमी हूं. मेरा ज्यादातर समय पसीना बहाते हुए लैक्चर देने में निकलता है. मुझे अक्सर ही एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है. तो इससे मेरी स्किन की रंगत का काला पड़ना साफ जाहिर है. मेरा मानना है कि ऋतिक एक परफेक्शनिस्ट हैं.”
