
शाहिद कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. शाहिद की कमीने, उड़ता पंजाब, जब वी मेट दर्शकों को काफी पसंद आईं. हैरत की बात यह है कि परफेक्ट बॉडी, टैलेंट और कई अच्छी फिल्में देने के बावजूद शाहिद के करियर का ग्राफ ऊपर चढ़ने के बजाय तेजी से नीचे की ओर गिरता नजर आ रहा है. एक इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर शाहिद कपूर का ये दर्द साफ नजर आया. शाहिद कपूर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कबीर सिंह के अलावा फिलहाल उनकी झोली में कोई दूसरी फिल्म नहीं है. वो यह फिल्म करने बाद खाली हैं. शाहिद ने कहा, “फिलहाल मेरे पास काम नहीं है, क्योंकि मेरे पास करने के लिए कोई भी फिल्म नहीं है और यह चीज मुझे खा रही है. मुझे नहीं पता है कि मैं आगे क्या करने वाला हूं. हालांकि, फिल्म न करने के अलावा मेरे पास करने को कई दूसरी चीजें होती हैं.”
