
सारा और कार्तिक आर्यन के इश्क के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में छाए हैं. दोनों पब्लिक के सामने तो कम नजर आते हैं, लेकिन दोनों को चुपचाप मिलते कई बार देखा गया है. हाल ही में कार्तिक आर्यन को सारा के घर पर स्पॉट किया गया. सारा अली खान के घर के बाहर नजर आए कार्तिक कूल अंदाज में दिखे. ब्लैक टीशर्ट में कार्तिक हॉलीडे मूड में नजर आ रहे थे. तस्वीरों में कार्तिक संग सारा तो नजर नहीं आईं लेकिन दोनों की केमिस्ट्री इन दिनों चर्चा में है.
