बॉलीवुड सेलेब्स ने कोहली की सेना को जीत की बधाई दी: वर्ल्ड कप

क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें भारत-पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट विश्व कप मैच पर टिकी थीं. इस महासंग्राम का रोमांच अपनी आंखों से देखने के लिए बॉलीवुड के नामी सितारे मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम पहुंचे थे. वर्ल्ड कप के इस ऐतिहासिक मैच में कोहली की ब्रिगेड ने पाकिस्तान की टीम को 89 रनों से हराकर जीत हासिल की. इस बड़ी जीत के बाद हर भारतीय जश्न मना रहा है. सभी टीम इंडिया को शानदार खेल के लिए जीत की बधाई दे रहे हैं. बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर कोहली की सेना को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने टीम इंडिया की जर्सी पहने तस्वीर शेयर की है. कैप्शन में लिखा- भारत की टीम को बधाई.