
फ्लिपकार्ट मोबाइल्स बोनांजा सेल के साथ वापसी कर रहा है. ई-कॉमर्स दिग्गज ने ये घोषणा की है कि मोबाइल्स बोनांजा सेल की शुरुआत 17 जून से होगी. फ्लिपकार्ट ने इस दौरान दिए जाने वाले कुछ ऑफर्स का खुलासा भी किया है. सेल के दौरान ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जाएंगे. इस सेल का अंतिम दिन 21 जून होगा. अगर आप कोई नया स्मार्टफोन सस्ते में लेने की सोच रहे हैं तो 17 जून तक इंतजार कर सकते हैं.

Redmi 6, सेल के दौरान ये स्मार्टफोन 7,499 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होगा.
-Realme 3 सेल के दौरान 8,999 रुपये में मौजूद होगा.
-Honor 7s को ग्राहक सेल के दौरान 5,499 रुपये में खरीद पाएंगे.