
आयुष्मान खुराना ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कुछ हिस्सों में जहां तिरंगा झंडा लहराते कुछ फैंस दिखाई दिए तो वहीं कुछ हिस्से में आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 के सीन नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए आयुष्मान खुराना ने भारतीयों को खास संदेश भी दिया।

आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा- ‘इंडिया-पाकिस्तान मैच के दिन हम सभी इंडियन होते हैं, सही मायने में इंडियन ! तो क्यों न भेद भाव भूलकर , रोज ही सिर्फ इंडियन बनें ?आयुष्मान खुराना के इस ट्वीट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।