कियारा आडवाणी का वाइब्रेटर सीन काफी चर्चा में था: लस्ट स्टोरीज

नेटफ्ल‍िक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज में अभि‍नेत्री कियारा आडवाणी का वाइब्रेटर सीन काफी चर्चा में था. नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची कियारा आडवाणी से जब सीन के क्लाइमैक्स को कैमरे पर इतनी अच्छी तरह शूट करने की वजह पूछी गई तो कियारा ने इससे जुड़ी बात का खुलासा किया. कियारा ने बताया कि लस्ट स्टोरीज में वाइब्रेटर सीन से पहले वे बहुत नर्वस थीं. कियारा ने बताया कि करण जौहर ने इस सीन को करने के तरीके दिखाए. वे चाहते थे कि मैं इस सीन को बेझिझक करूं. उन्होंने बताया कि स्क्रीन पर वाइब्रेटर वाले सीन का बहुत ही छोटा सा हिस्सा दिखाया जाएगा. वो नहीं चाहते थे कि मैं इस सीन पर हंसू. इस सीन से एक दिन पहले मैं काफी नर्वस थीं. असल में, इस सीन को करने के लिए मैंने गूगल पर सर्च किया आखिर लोग वाइब्रेटर का इस्तेमाल कैसे करते हैं. मैंने ‘द अगली ट्रूथ’ जैसी फिल्मों के कुछ सीन्स देखे, ये जानने के लिए कि ये है क्या.’