आमिर की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक: लगान 18 साल पूरे

फिल्म ‘लगान’ को रिलीज हुए कल यानि कि 15 जून को 18 साल हो गए, इस पर आमिर खान ने इस फिल्म को एक यादगार और खूबसूरत सफर बताया. फिल्म ब्रिटिश राज के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित थी. आमिर जो फिल्म में एक किसान की भूमिका में थे, उन्होंने फिल्म के 18 साल पूरे होने की खुशी में निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को धन्यवाद दिया.