
प्रियंका चोपड़ा नई डांसिंग पार्टनर के साथ बॉलीवुड के एक गाने पर थिरकती नजर आईं हैं. प्रियंका ने रविवार को एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह मेगास्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म ‘मेजर साब’ के गाने ‘सोना सोना’ पर एवा ड्रयू नाम की एक छोटी सी बच्ची के साथ डांस करती नजर आ रहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बच्ची प्रियंका के पति और पॉप सिंगर निक जोनस के मैनेजर की बेटी हैं.
