
सुष्मिता सेन के भाई राजीव की शादी की रस्में जोरों पर चल रही हैं. राजीव सेन और चारू असोपा 16 जून 2019 को गोवा में पूरे रीति रिवाजों के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं. शादी से पहले राजीव और चारू परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी की रस्मों को एंजॉय कर रहे हैं. चारू और राजीव लगातार अपनी शादी की हर छोटी बड़ी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
