जॉर्जिया एंड्रियानी, बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार: इटेलियन मॉडल

इटेलियन जॉर्जिया एंड्रियानी काफी चर्चा में हैं। जॉर्जिया न सिर्फ बेहद खूबसूरत हैं, बल्कि वो एक बेहतरीन एक्ट्रेस और डांसर भी हैं। हाल ही में वो एक बार फिर अपने नए फोटोशूट की वजह से चर्चा में हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी बॉलीवुड में कदम रखने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले वो कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। साथ ही वो कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक जॉर्जिया किसी बड़े बजट की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं।