
एक्टर ऋषि कपूर भारत वापसी करते ही अपने नए प्रोजेक्ट्स में बिजी होने वाले हैं. इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस जूही चावला नजर आएंगी. फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है. खबर है कि इस फिल्म के मेकर्स इस फैमिली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत से पहले शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं. खबर है कि ऋषि कपूर अपने जन्मदिन से पहले भारत वापस आ जाएंगे और उसके बाद ही फिल्म की शूटिंग शुरू होगी.
