शो में वापस आएंगे अनूप सोनी?: क्राइम पेट्रोल

एक्टर अनूप सोनी टीवी के हिट शो क्राइम पेट्रोल में एक बार फिर दिखाई दे सकते हैं. दरअसल, अनूप सोनी के शो छोड़ने के बाद शो की टीआरपी में गिरावट आई है. इससे शो के मेकर्स को धक्का लगा है. इसलिए चैनल ने क्राइम पेट्रोल में एक बार फिर अनूप सोनी को लाने का फैसला किया है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राइम पेट्रोल की गिरती टीआरपी में फिर से उछाल लाने के लिए सोनी चैनल ने अनूप सोनी के शो क्राइम पेट्रोल में दोबारा एंट्री करने का फैसला किया है. अनुप सोनी से इस बारे में बात चल रही है. हालांकि, अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है.