
दृश्यम में अजय देवगन संग काम कर चुकी एक्ट्रेस श्रिया सरन फिलहाल अमेरिका में छुट्टियों का मजा ले रही हैं. श्रिया अपने पति एंड्रे कॉसचीव संग मेक्सिको और कोलंबिया घूम चुकी हैं और अब पेरू में समय बिता रही हैं. अपनी इस खुशनुमा ट्रिप से श्रिया कई फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं.
